पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है। जगह-जगह पूजा पंडाल बनाए गये हैं। लेकिन कई जगहों पर हल्की चूक हो जाने से बड़े हादसे हो जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के भदोही में बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गयी। आग की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है।
उत्तरप्रदेश के ललितपुर में थाने के अंदर नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आयी है। रेप का आरोप और किसी पर नहीं थानेदार पर ही लगा है। पहले चार लोगों ने नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया। तीन दिन बाद उसे पाली थाने में लाकर छोड़ दिया।
गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 7 लोगों की मौत हो गयी। दो मकान धराशायी हो गए। घटना के बाद 14 लोग मलबे में दब गए थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि टिकरी गांव के नुरुल हसन के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। मंगलव